Arun Educational Services Private Limited
(ISO 9001 : 2008 प्रमाणित संस्था)
Home About Us Achievements Management FAQ Contact Us
Select Services
Select Services
 
Home > Indian Air Force
  Courses Offered  
No Image
भारतीय वायु सेना
भारतीय सेना बदलाव के दौर में है। यह बदलाव बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण और नए उपकरण शामिल करने तक सीमित नहीं हैं बल्कि प्रभावी रोजगार में सैद्धांतिक बदलाव का भी है।

वायुसेना आज एक पीढ़ी आगे है और इसने आधुनिक युद्ध क्षमताएं हासिल कर ली हैं। इस बीच देश और देश से बाहर बहुत से अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों और मिशन दोनों में सर्वोच्च प्रदर्शनों से अपनी पेशेवर धाक बढ़ाना जारी रखा है।

भारतीय वायु सेना ने अति आधुनिक एसयू-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट शामिल किया है। 20 हॉक एजेटी एयरक्राफ्ट भी शामिल किए गए हैं। विशेष अभियानों के लिए सी-130 जे-30 एयरक्राफ्ट प्राप्त करने केलिए अमेरिकी सरकार के साथ निविदा पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

आक्रमण और रक्षा दोनों में प्रभावी बढ़ोतरी के लिए हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली (अवाक्स) प्राप्त की जा रही है। इसके शामिल होने से सामने आने वाली परिस्थितियों में बल प्रलंबता क्षमताओं में भी बढ़ोतरी होगी।

मिग-29 को बीच में अपग्रेड करने और संपूर्ण तकनीकी जीवन के विस्तार के लिए रूस के आरएसी मिग के साथ करार पर हस्ताक्षर हुए हैं। अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए वायुसेना मिराज 2000, जगुआर एयरक्राफ्ट तथा एमआई-17 हेलिकॉप्टरों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है। डीओ-228 एयरक्राफ्ट को आधुनिक तकनीक से लैस रखने के लिए सभी मौजूदा एयरक्राफ्टों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है।

एन-32 वीमानों के बेड़े को आईसीएओ मानकों के अनुरूप बनाने तथा उसके तकनीकी कार्यकाल को बढ़ाकर 40 वर्ष करने के लिए इन्हें आधुनिकतम श्रेणी के उपकरणों से सज्जित करने का कार्य जोरों पर है।

मरम्मत के लिये जरूरी उपकरणों का स्वदेशीकरण एक सतत प्रक्रिया है। भारतीय वायु सेना के विभिन्न बेड़ों के लिए बेस रिपेयर डिपो (बी. आर. डी.) द्वारा 80,000 से अधिक पुर्जों का स्वदेशीकरण पूरा हो चुका है। सभी आयातित बैरियर की जगह एडीआरडीई स्वदेशी बैरियर लाने के लिये एक दीर्घकालिक योजना तैयार की गयी है। आयात किये हुए अरेस्टर बैरियर के रखरखाव और मरम्मत के औजारों का स्वदेशीकरण भी जारी है। पुर्जों की लगभग 800 श्रृंखलाओं का पहले से ही स्वदेशीकरण हो चुका है।

इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली को उम्दा बनाने के लिए जमीनी राडारों को शामिल किया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों में तैनात किए जाने वाले एरोस्टेट, मीडियम पावर राडार (एमपीआर), कम उंचाई पर काम करने वाले हल्के राडार (एलएलएलडब्लूआर), कम उंचाई पर काम करने वाले स्थानांतरणीय राडार (एलएलटीआर) और निगरानी राडार उपकरण (एसआरई) के आने से वायु क्षेत्र प्रबंधन में व्यापक सुधार होगा।

वायुसेना सभी क्षेत्रों के लिए आधुनिकतम संचार उपकरण हासिल कर रही है। इनमें शामिल सेटकॉम, एचएफ तथा वी/यूएचएफ सेट शामिल हैं। इसके अलावा सभी कमांड, नियंत्रण और युद्ध तत्वों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद एनक्रिप्शन उपकरणों को भी हासिल किया जा रहा है।

भारतीय वायुसेना में भर्ती
गैर-संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से अधिकारियों की भर्तीः भारतीय वायुसेना में कमीशन अधिकारियों की भर्ती मुख्यतः संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से होती है। तकनीकी शाखाओं, महिला विशेष भर्ती स्कीम, एनसीसी विशेष भर्ती स्कीम, सेवा भर्तियों के लिए चयन भारतीय वायु सेना मुख्यालय के माध्यम से किया जाता है।

सेवा चयन बोर्डों के माध्यम से भर्ती: इसके जरिए फ्लाइंग (पायलट), एयरो नॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स, यांत्रिकी), शिक्षा, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट तथा अंतरिक्ष विज्ञान शाखाओं के लिए भर्ती की जाती है।
विश्वविद्यालय प्रवेश स्कीम: इसके तहत तकनीकी शाखाओं में स्थाई कमीशन अधिकारियों के रूप में शामिल होने के लिए इंजीनियरिंग के अंतिम/प्री- अंतिम वर्ष के छात्र योग्य होते हैं।
महिला अधिकारियों की भर्ती: फलाइंग, एयरो नॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल) शिक्षा, प्रशासन, लॉजिस्टिक, अकाउंट तथा अंतरिक्ष विज्ञान शाखाओं में लघु सेवा कमीशन अधिकारियों के रूप में योग्य महिलाओं की भर्ती की जाती है।
एनसीसी के जरिये भर्ती: एनसीसी 'सी' (बी ग्रेड) प्रमाणपत्र तथा 50 प्रतिशत अंक वाले स्नातक सेवा चयन बोर्डों के माध्यम से नियमित कमीशन अधिकारियों के रूप में शामिल किए जाते हैं।
अधिकारी रैंक से नीचे के कार्मिकों की भर्ती: नई दिल्ली में स्थित केंद्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक केंद्रीकृत चयन प्रणाली के जरिए वायुसैनिकों का चयन किया जाता है। इसमें देशभर में फैले 14 चयन केंद्रों की सहायता ली जाती है।
 
Indian Air Force
The Indian Air Force (IAF) is undergoing a phase of transformation. Not only is there a large scale modernisation and induction of new equipment, but also an accompanying doctrinal change in operational employment.

The IAF today has leapfrogged a generation ahead and has acquired advanced war-waging capabilities. Meanwhile, it continues to enhance its professional reputation, by superlative performances in many international exercises and missions, both at home and abroad.

The IAF has inducted state-of-the-art Su-30MKI aircraft in operational squadrons. Twenty Hawk AJT aircraft have also been inducted. Procurement contract of C-130-30 aircraft for special operations from US Government has been signed.

Airborne Warning and Control System (AWACS) are being procured to significantly enhance the effectiveness of both Offensive and Defensive operations of the IAF. Induction of AWACS would also enhance the force projection capabilities of the IAF in emergent situations.

Contract for MiG-29 mid life upgrade and extension of total technical life was signed with RAC MiG, Russia. IAF is also processing upgradation of the Mirage-2000 and Jaguar aircrafts and Mi-17 helicopters in order to optimise their utilization. To keep the DO-228 aircraft abreast with the latest technology, all the existing aircrafts are being upgraded with the latest avionics.

In order to exploit the AN-32 aircraft further, TTL (total technical life) extension up to 40 years and re-equipment with latest version of systems to meet the present ICAO standards for the entire AN-32 fleet is being undertaken.

Indigenisation of spares required for overhaul is a continuous process. Indigenisation of more than 80,000 lines of spares has been accomplished by the Base Repair Depots (BRDs) for various fleets of IAF. A long term plan has been prepared to replace all imported barriers with ADRDE indigenized barriers. Indigenisation of maintenance and overhaul spares of imported Arrester Barriers is also under progress. Approximately 800 lines of spares have already been indigenised.

To enhance electronic surveillance, a large number of ground based radars are being inducted. Such Radars in different categories like Aerostat, Medium Power Radar (MPR), Low Level Light Weight Radar (LLLWR), Low Level Transportable Radar (LLTR), and Surveillance Radar Equipment (SRE) will greatly improve airspace management.

The IAF is acquiring state-of-the-art communication equipment across all spectrums. These include SATCOM, HF and V/UHF sets with associated encryption equipment to provide secure and reliable communications for all Command, Control and Combat elements.

Recruitment in Indian Air Force
Recruitment of Officers through Non- UPSC Entries: Recruitment of Commissioned Officers in the Indian Air Force is mainly done through the Union Public Service Commission (UPSC). For technical branches, women special entry scheme, National Cadet Corps (NCC) special entry scheme, service entries, recruitment is made directly through the Recruiting Directorate for the Indian Air Force.

Recruitment through Service Selection Boards: Recruitment through Service selection Boards/Air Force Selection Boards is made for the Flying (Pilot), Aeronautical Engineering (Electronics), Aeronautical Engineering (Mechanical), Education, Administration, Logistics, Accounts and Meteorology branches of the Air Force.
University Entry Scheme: Final/ pre-Final year students in engineering disciplines are eligible for induction into the technical branches of Air Force as Permanent Commissioned Officers under the University Entry Scheme.
Recruitment of Women Officers: Eligible women are recruited as Short Service Commissioned Officers in the Flying, Aeronautical Engineering (Electronics), Aeronautical Engineering (Mechanical), Education, Administration, Logistics, Accounts and Meteorology branches of the IAF.
Recruitment through National Cadet Corps (NCC): University graduates possessing NCC 'C' Certificate with minimum 'B' grading and 50% marks in graduation are inducted in the IAF as Regular Commissioned Officers by way of selection through the Service Selection Boards.
Recruitment of Personnel Below Officer Ranks (PBORs): The selection of Airmen is carried out through a centralized selection system on all India basis by Central Airmen Selection Board, located at New Delhi with the help of fourteen Selection Centres located all over the country
 
 
This Site is Best Viewed at 1152 X 864 Resolutions | Internet Explorer 8.0
Designed & Developed by MARG Software Solutions | Copyright 2009-10. AESPL- All Rights Reserved.